पश्चिम बंगाल की चुनावी गहमागहमी के बीच भाजपा के लिए एक अच्छी खबर दिल्ली से आई है। रामायण में भगवान राम का किरदार निभाकर पूरे देश में मशहूर हुए एक्टर अरुण गोविल गुरुवार को पार्टी में शामिल हो गए। वरिष्ठ नेता अरुण सिंह की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इस बात की चर्चा है कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्में अरुण गोविल पार्टी की ओर से चुनाव लड़ सकते हैं। UP में अगले साल चुनाव होने हैं। 63 साल के अरुण गोविल ने कहा कि वह पहले कभी राजनीति में आने के इच्छुक नहीं रहे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों ने उनकी राजनीति को लेकर बनी धारणा बदल दी। गोविल 4 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनाव से पहले BJP के सदस्य बने हैं। पार्टी उनकी शख्सियत का फायदा इन चुनावों में लेने की कोशिश करेगी।
- प्रधानमंत्री ने 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 पर एम-योग ऐप लॉन्च किया
- कोविड-प्रभावित विश्व में योग आशा की किरण बना हुआ है : प्रधानमंत्री मोदी
- कोविड-19 पर ताज़ा जानकारी
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष – ‘योग, एक भारतीय विरासत’ खुशहाल भविष्य के लिए योग को अपनाएं
- क्या मुख्य मंत्री आयुष विभाग के लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई करेगें ?
उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जय श्री राम के नारे लगाने पर की गई आपत्ति का भी जिक्र किया। गोविल ने कहा कि इस घटना के बाद ही उन्होंने राजनीति में आने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि जय श्री राम केवल एक नारा नहीं है, बल्कि हमारी जीवन शैली और संस्कार है। अरुण गोविल के साथ रामायण सीरियल में सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया भी BJP में हैं। रावण की भूमिका निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी भी भाजपा की टिकट पर 1991 में गुजरात में चुनाव लड़ चुके हैं। दीपिका वडोदरा सीट से और अरविंद त्रिवेदी साबरकांठा से जीते थे।