बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार के भाईयों एहसान और असलम खान को कोरोना संक्रमण हो गया है। शनिवार की रात दोनों का ऑक्सीजन लेवल बेहद कम था। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। एहसान खान की उम्र 90 साल और असलम की उम्र 88 साल है। हॉस्पिटल लाने के बाद दोनों भाईयों का रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ जिसमें पॉजिटिव आने के तुरंत बाद उन्हें हॉस्पिटल के कोविड 19 वार्ड में भर्ती किया गया। हॉस्पिटल से जुड़े सूत्रों के अनुसार दोनों की उम्र ज्यादा है और उन्हें सीपीएपी यानी कंटीन्यूअस पॉजिटिव एयरवे प्रेशर सिस्टम से कृत्रिम सांस दी जा रही है।
- प्रधानमंत्री ने 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 पर एम-योग ऐप लॉन्च किया
- कोविड-प्रभावित विश्व में योग आशा की किरण बना हुआ है : प्रधानमंत्री मोदी
- कोविड-19 पर ताज़ा जानकारी
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष – ‘योग, एक भारतीय विरासत’ खुशहाल भविष्य के लिए योग को अपनाएं
- क्या मुख्य मंत्री आयुष विभाग के लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई करेगें ?
- अब एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग लगवा सकेंगे कोरोना वैक्सीन
डॉ. जलील पारकर ने दिलीप कुमार के भाईयों का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा- “दोनों भाई बाय-पैप वेंटिलेटर पर और आईसीयू में हैं। उन्हें पहले से ही ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी बीमारियां हैं। इसलिए दोनों की हालत चिंताजनक मगर स्थिर है। सायरा बानो ने भी बताया कि चिंता करने की कोई बात नहीं है। दोनों ही जल्द ठीक हो जाएंगे। डॉ. जलील पारकर और डॉ. निखिल गोखले एहसान-असलम का इलाज कर रहे हैं।